अर्जुन नगर मंडल द्वारा निकाली गई तिरंगा पदयात्रा

in #agra2 years ago

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के अर्जुन नगर मंडल द्वारा निकाली गई तिरंगा पदयात्राIMG-20220813-WA0305.jpg

आगरा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अर्जुन नगर मंडल द्वारा एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों को देश के प्रति जागरूक करना है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार हर घर झंडा अभियान चलाया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी इस अभियान में जोरों शोरों से झंडा अभियान कार्य में लग चुके हैं जो की गली गली मोहल्ला जाकर घरों में झंडा लगाए जा रहे हैं। वही रोड पर भी तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है शनिवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा राधे वाली गली से खेरिया मोड़ तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में उपस्थित रहे मुख्य रूप से आकिब खान, कल्लू अहमद मंडल अध्यक्ष,अशीष कुशवाहा विधानसभा संयोजक, केशव महाजन मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।