हर घर तिरंगा अभियान'

in #agra2 years ago

IMG-20220813-WA0345.jpg
'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत भाजपा मातृ शक्ति ने घर-घर बांटे तिरंगे... जोर पकड़ने लगा हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम
खेरागढ़:आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं पीएम मोदी के आह्वान के बाद इसे भारतीय जनता पार्टी गंभीरता से ले रही है। भाजपा महिला कार्यकर्ता घर-घर, कॉलोनी,स्कूलों में जाकर न सिर्फ तिरंगा बांट रही हैं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के अभियान का महत्व भी लोगों को बता रही हैं। खेरागढ़ कस्बे में भाजपा नेत्री ममता गोयल सभासद और भाजपा महिलामोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष ममता गर्ग ने अपनी टीम के साथ कॉलोनियों में जाकर घर-घर तिरंगा बांटे।
इस दौरान मातृ शक्ति ने लोगों से आह्वान किया कि वह इस तिरंगे को अपने घरों पर लगाएं और आजादी के अमृत महोत्सव में शरीक हों।