पत्नी को राखी बंधवाने ले गया था ससुराल, लौटते वक्त हादसे में दंपत्ति की मौत

in #sad2 years ago

FB_IMG_1660357378855.jpg

संतकबीरनरग। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरगंज के पास शुक्रवार को ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रेलर को पकड़ लिया, लेकिन चालक भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर के टोला बनपुरवा निवासी 40 वर्षीय सुदामा चौहान बृहस्पतिवार को 38 वर्षीय पत्नी अशरफा देवी को लेकर ससुराल बूधा कला गए थे। शुक्रवार को पत्नी ने भाइयों को राखी बांधी। इसके बाद पति-पत्नी बाइक से घर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरगंज के पास ट्रेलर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पति सुदामा चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। नवीन मंडी चौकी के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल पति को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नवीन मंडी के चौकी प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि हादसे में दंपती की मौत हो गई। दंपती बाइक से थे। वे हेलमेट नहीं लगाए थे। दुर्घटना करने वाले ट्रेलर को पकड़ लिया गया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा। बेटे रामधनी की तहरीर पर ट्रेलर चालक नाम पता अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।