गालीबाज श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद HC से मिली जमानत, जेल से जल्द आ सकता है बाहर

in #noyeda2 years ago

बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब श्रीकांत त्यागी जल्द ही जेल से बाहर आ सकता है। बता दें कि नोएडा की एक चर्चित सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी का आरोपी श्रीकांत त्यागी जेल में है।
नोएडा के गालीबाज श्रीकांत त्यागी को जमानत मिल गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से श्रीकांत त्यागी को जमानत मिली है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब श्रीकांत त्यागी जल्द ही जेल से बाहर आ सकता है। बता दें कि नोएडा की एक चर्चित सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी का आरोपी श्रीकांत IMG_20220922_181355.jpg

नोएडा में महिला से बदसलूकी करने का यह मामला 5 अगस्त का है। श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद इस वीडियो की काफी चर्चा हुई थी। श्रीकांत त्यागी पर कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग की गई थी। हालांकि पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद श्रीकांत त्यागी फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।नोएडा के सेक्टर-93बी में स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी ने बालकनी को कवर किया कर लिया था और बालकनी के आसपास काफी संख्या में पेड़-पौधे लगाए हुए थे। श्रीकांत त्यागी खुद को भाजपा नेता बताता था और सोसायटी के लोगों पर धौंस जमाता था। 5 अगस्त को सोसायटी में एक महिला के साथ उसकी बहस हो गई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसने अवैध कब्जा कर रखा है। इसपर बौखलाए श्रीकांत त्यागी ने महिला को गाली दी थी और उन्हें धक्का भी दिया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें बढ़ गई थीं। भारतीय जनता पार्टी ने भी साफ किया था कि श्रीकांत त्यागी से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।श्रीकांत के खिलाफ गैंगस्टर और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी को गैंगस्टर एक्ट में ही इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली है। जबकि अन्य मा्मलों में उसे पहले ही गौतमबुद्ध नगर कि जिला कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जिसके बाद अब यह कहा जा रहा है कि जेल से बाहर आने का उसका रास्ता लगभग साफ हो गया है।जिस वक्त श्रीकांत त्यागी फरार हुआ था। उस वक्त उसपर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। पुलिस की 10 से ज्यादा टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। बाद में उसे मेरठ से पकड़ा गया था। श्रीकांत त्यागी के पक्ष में सोसाइटी में घुसे 6 युवकों समेत कुल 8 लोगों को जिला कोर्ट ने पहले ही जमानत दे दी थी. इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में त्यागी समाज ने उसके पक्ष में पंचायत भी की थी

Sort:  

Plz like me my all post mam