सादड़ी- रणकपुर सड़क पर कार जीप में

in #bail2 years ago

IMG-20230211-WA0082.jpg

सादड़ी राणकपुर सड़क मार्ग पर शुक्रवार शाम कार जीप की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाली पूर्व विधायक पुत्र व पुत्रवधु घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची ईगल रेस्क्यू टीम जितेन्द्रसिंह राठौड़ ने एम्बुलेंस से सादडी सीएचसी भर्ती कराया। जिन्हें प्राथमिक उपचार बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुच वाहन जब्त किया।

IMG-20230211-WA0081.jpg

पुलिस हेड कांस्टेबल श्यामसिंह ने बताया कि ग्राम गुडा देवीसिंह निवासी पूर्व विधायक हनवंतसिंह के पुत्र राजीवप्रतापसिंह, धर्मपत्नी खुशबू व नन्ही पुत्री अपनी कार से उदयपुर शादी में शिरकत कर वापस घर लौट रहे थे, तभी उनके वाहन की जीप से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बाली पुलिस उपाधीक्षक अचलसिंह देवड़ा की सूचना पर हेडकांस्टेबल श्यामसिंह व भवानीसिंह भगवानसिंह एम्बुलेंस ड्राइवर, ईगल रेस्क्यू टीम जितेन्द्रसिंह राठौड़, अनुराग, कुलदीपसिंह व कीर्तिराजसिंह मौके पर पहुंच घायल राजीव प्रतापसिंह व खुशबू कवर को अस्पताल भर्ती कराया। दुर्घटना की सूचना पर लाटाडा पूर्व सरपंच महिपालसिंह, सीपी, राजूसिंह सहित प्रबुद्धजन अस्पताल पहुंचे।