बिग बॉस फेम एवं टिकटोक स्टार सोनाली फौगाट नहीं रही

in #sonaliphogat2 years ago

नई दिल्ली, हरियाणा की भाजपा नेत्री, बिग बॉस फेम एवं टिकटोक स्टार सोनाली फौगाट का सोमवार रात्रि गोवा में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके करोड़ों फैन्स में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक हर्ट अटैक से निधन हुआ है लेकिन विस्तार से जानकारी आना बाकी है।
हरियाणा में बीजेपी ने उन्हें हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि वह ये चुनाव हार गईं थी। सोनाली के सामने साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस नेता रहे कुलदीप बिश्नोई प्रत्याशी थे। बीजेपी की हरियाणा इकाई ने उन्हें महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया था।

IMG_20220823_111514.jpg