पचास वर्ष से अधिक वालों का जबरन रिटायरमेंट,औद्योगिक विकास मंत्री का फरमान जारी कर दिया है

in #new2 years ago

नोएडा।।
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने फरमान जारी किया है।उन्होंने नोएडा प्राधिकरण की बैठक में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों का जबरन रिटायरमेंट किए जाने की बात कही है। नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों के लिए फरमान जारी किया गया है। और विभिन्न पदों पर काम कर रहे 50 साल से अधिक आयु के कर्मचारी रिटायर किए जाएंगे। ऐसे कर्मचारियों को जबरन रिटायर किया जाएगा, और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।नंदी,सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में की समीक्षा बैठक में बड़ा निर्णय लिया है।