किक्रेट: एशिया कप का आगाज 27अगस्त 2022 से - 6 टीम खेलेंगी 13 मुकाबले, 11 सितंबर को फाइनल

in #india2 years ago

images (20).jpeg
2018 के बाद चार साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर एशिया कप-2022 का आयोजन किया जा रहा है।
एशिया कप का आयोजन UAE में किया जा रहा है, लेकिन इसका होस्ट श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड होगा। पहले श्रीलंका में ही इसका आयोजन होना था, लेकिन श्रीलंका के राजनीतिक और आर्थिक हालात खराब होने कारण इसे UAE में शिफ्ट कर दिया गया।
एशिया कप 2022 में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीमों को 3-3 के दो ग्रुप में बांटा गया है। पूरे टूर्नामेंट में 13 मैच खेले जाएंगे।
ग्रुप 1: भारत, पाकिस्तान और हांगकांग
ग्रुप 2: श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश
27 अगस्त से क्रिकेट के इस महासंग्राम का प्रारंभ होगा। पहला मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।
एशिया कप की शुरुआत साल 1984 में हुई थी। पहली बार ये टूर्नामेंट UAE में खेला गया था। टीम इंडिया पहली बार इस मेगा टूर्नामेंट की चैंपियन बनी थी। अब तक कुल 14 बार इसका आयोजन हो चुका है। जिसमें सबसे ज्यादा 7 बार भारत ने ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, श्रीलंका ने 5 बार ये ट्रॉफी जीती है।
images (21).jpeg