जर्मनी में G-7 ग्रुप की मीटिंग शुरू:इंडो-पैसिफिक और रूस-यूक्रेन युद्ध पर रहेगा फोकस

in #world2 years ago

जर्मनी के श्लॉस एल्माऊ पैलेस में G-7 समिट के लिए सदस्य देशों के नेता पहुंच चुके हैं। जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल हो रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन में क्लाइमेट, एनर्जी, हेल्थ और फूड सिक्योरिटी एंड जेंडर इक्वालिटी पर फोकस होगा। इसके अलावा यूक्रेन-रूस जंग, हिन्द-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर भारत के स्टैंड पर भी चर्चा होगी।
5-2_1656329637.webp
इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के म्यूनिख पहुंचे थे। वहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया था। मोदी ने कहा था- आज 26 जून है जो डेमोक्रेसी के लिहाज से अहम है। आज से 47 साल पहले इसी समय उस डेमोक्रेसी को बंधक बनाने उसे कुचलने का प्रयास किया गया था। इसी दिन डेमोक्रेसी पर इमरजेंसी लगाई गई थी। इसके बाद लोकतंत्र की जीत हुई। भारत के लोगों ने लोकतंत्र को कुचलने का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया।
1-8_1656328165.webp
सात देशों का समूह है G-7
G-7 समूह दुनिया के सात सबसे अमीर देशों का समूह है, जिसकी अध्यक्षता अभी जर्मनी कर रहा है। इस समूह में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका शामिल है। इसमें अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों को भी आमंत्रित किया गया है।
3-2_1656328585.webp
इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू सहित कई अन्य शीर्ष नेता हिस्सा ले रहे हैं।

आज इन नेताओं से मुलाकात करेंगे PM मोदी

भारतीय समय के मुताबिक, 3:30 बजे जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज से मिलेंगे।
4 बजे 'बेहतर भविष्य में निवेश: जलवायु, ऊर्जा, स्वास्थ्य' विषय पर चर्चा करेंगे।
शाम 5:45 बजे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से मुलाकात।
शाम 6:30 बजे खाद्य सुरक्षा और लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने के विषय में चर्चा करेंगे।
रात 8:45 बजे EU चीफ उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात।
रात 9:20 बजे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात।
जर्मनी में मोदी का जोरदार स्वागत
इसके पहले, वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसी दौरान एक भारतीय से शादी करने वाली जर्मन लड़की ने पति के साथ मोदी के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। इस लड़की ने प्रधानमंत्री से हिंदी में पूछा- आप कैसे हैं? फिर गुजराती में पूछा- केम छो (आप कैसे हैं)। मोदी इस अंदाज पर खुश नजर आए। उन्होंने इस लड़की से कहा- आपने हिंदी भी सीख ली।