हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा कैम्प लगाकर मरीजों को दी गई चिकित्सा सुविधा

in #unnao2 years ago

बांगरमऊ, उन्नाव। संडीला रोड स्थित माया इंटरनेशनल स्कूल में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक कुमार गुप्ता द्वारा कैंप लगाया गया। जिसमें दर्जनों मरीजों को देखकर परामर्श दिया गया। यह कैंप लगता रहेगा जिसमें क्षेत्रीय मरीजों को लखनऊ कानपुर दिल्ली न जाकर नगर में ही सुविधा दी जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नगर के संडीला रोड स्थित माया इंटरनेशनल स्कूल में डॉ अशोक कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राम भजन गुप्ता जोकि नगर के ही रहने वाले हैं। पीजीआई में पढ़ाई करके डॉक्टर बनकर मैक्स हेल्थ केयर दिल्ली में कार्यरत है। क्षेत्रीय जनता के लिए डॉक्टर साहब ने यह कैंप लगाया। जिससे अधिक से अधिक जनता को मेरे द्वारा लाभ मिल सके। जो हृदय रोग विशेषज्ञ लखनऊ, दिल्ली, कानपुर हृदय रोग के लिए इलाज कराने को जाते थे। उनको सुविधा डॉक्टर साहब द्वारा देखकर नगर में ही दी जाएगी। जिससे जनता जनता को मेरे द्वारा अधिक से अधिक सुविधा दी जाएगी ताकि गरीब जनता इलाज करा सके। डॉक्टर साहब के द्वारा यह कैंप लगाया गया। जिससे जनता में काफी संदेश गया। दर्जनों मरीज हृदय रोग के आए डॉक्टर साहब ने उनको निशुल्क परामर्श दिया। जिससे जो मरीज कानपुर लखनऊ जाता था उसको नगर में ही इस प्रकार की सुविधा मिल रही है। डॉक्टर साहब द्वारा लगातार कैंप लगाया जाता रहेगा। नगर के ही डाॅक्टर अपनी मेहनत करके पढाई करके अपने पिता व नगर का नाम रोशन किया और इस योग्य बनें जो कि नगर व क्षेत्र के मरीजों को सुविधा दे रहें है। डाॅक्टर का कहना है कि हमे अपनें नगर व क्षेत्र की जनता से बहुत लगाव है और सेवा करता रहूंगा। इस मौके पर माया इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक माया प्रकाश गुप्ता, अनमोल गुप्ता, रिंकू गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।