बंगाल के बाद महाराष्ट्र की बारी? शिंदे कैबिनेट के विस्तार की गाड़ी ने पकड़ी स्पीड, तारीख तय!

in #teamindia2 years ago

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से हलचलें तेज हो गई हैं। चर्चा है कि एकनाथ शिंदे कैबिनेट का जल्द ही यानी रविवार तक विस्तार हो सकता है। दरअसल, महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार की चर्चा शिंदे सरकार के प्रवक्ता दीपक केसरकर के बयान के बाद जोड़ पकड़ी है। उन्होंने एक बयान में कहा कि इसी हफ्ते कैबिनेट विस्तार हो जाएगा।