महापौर कंचन शहर के विकास कार्यो के लिए 14 वें वित्त से 47.114 लाख की मिली स्वीकृति

in #korea2 years ago

1651822301962.pngमहापौर कंचन के प्रयास से शहर के विकास कार्यो के लिए 14 वें वित्त आयोग से 47.114 लाख की मिली शासकीय स्वीकृति .

स्वीकृत राशि से शहर का होगा चहुमुखी विकास. मेयर कंचन ने मुख्यमंत्री सहित नगरीय प्रशासन मंत्री का जताया आभार .

कोरिया / चिरमिरी । शहर के विकास के लिए भागीरथी बन चुकी नगरपालिक निगम की महापौर कंचन जायसवाल के अथक प्रयास से नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया के अनुमोदन पर चिरमिरी शहर विकास हेतु 14 वें वित्त आयोग अंतर्गत 47.114 लाख की स्वीकृति मिली है ।

स्वीकृत कार्यो की सूचि .

1.वार्ड क्रमांक 04 चन्दन के घर के पीछे से द्वारिका के घर तक, पोंड़ी में सी.सी.नाली निर्माण कार्य लागत राशि 2.790 लाख,

2.वार्ड क्रमांक 01 केराडोल पानी टंकी के पास से पुलिया तक, मेन रोड मालवीय नगर पोंड़ी में सी. सी.नाली निर्माण लागत राशि 4.972 लाख रुपए.

  1. वार्ड क्रमांक 02 पंडित दीनदयाल चौक से स्लाटर हॉउस तक, पोंड़ी में फुटपाथ निर्माण कार्य लागत राशि 19.670 लाख रुपए .

  2. वार्ड क्रमांक 35 बद्री प्रसाद के घर से किरन के घर तक डोमनहिल, चिरमिरी में सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत राशि 1.543 लाख रुपए .

5.वार्ड क्रमांक 35 मन्नान के घर से कृष्णा के घर तक, डोमनहिल चिरमिरी में सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत राशि 1.910 लाख रुपए.

  1. वार्ड क्रमांक 06 अरुण के घर से गंगा के घर तक रामनारायण के घर के पीछे से यूनियन ऑफिस तक, मस्जिद के पास से रवि के घर तक, नारायण के घर बुधई के घर तक, राम सिंह के घर से आयोध्या के घर तक, शिवमंदिर के पास,प्रीतम के घर से शिव मूरत के घर तक, कोरिया कॉलरी में नाली निर्माण कार्य लागत राशि 12.600 लाख रुपए .

  2. वार्ड क्रमांक 09 दिलीप के घर से सरफराज के घर तक छन्ना दफाई, गेल्हापानी में सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत राशि 1.950 लाख रुपए .

8.वार्ड क्रमांक 01 नगर निगम कार्यालय के पास मालवीय नगर, वेस्ट चिरमिरी में सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत राशि 1.679 लाख रुपए.

इस प्रकार कुल राशि 47.114 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृत मिली है।

स्वीकृत कार्यो की जानकारी देते हुए महापौर कंचन जायसवाल कहा की वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने से विकास कार्य धरातल पर दिख रहा है, हमारी यह भूपेश बघेल की सरकार विकास की गंगा बहा रही है, जिससे शहर का चहुमुखी विकास हो रहा है । उन्होंने शहरवासियों की ऒर से प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल व नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया का हृदय से आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है

Sort:  

Nice news