प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से मुलाकात कर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने लिया आशीर्वाद

in #meeting2 years ago

IMG-20220827-WA0022.jpg
प्रदेश के मंत्री एवं जिला अध्यक्ष के साथ पहुंचे जनप्रतिनिधि*
राजनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तथा पार्षदों की टीम प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह तथा भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के अगुवाई में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से आशीर्वाद एवं मुलाकात करने के लिए पहुंचे। भोपाल में जहां मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की और करोड़ों रुपए के बजट की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने कार्यों को कराए जाने का भरोसा दिया तो वही सभी लोगों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और संगठन को लेकर चर्चा की गयी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूपपुर श्रीमती अंजुलिका शैलेंद्र सिंह नगर पालिका अध्यक्ष पसान राम अवध सिंह नगर परिषद डूमर कछार के अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया नगर परिषद डोला की अध्यक्ष श्रीमती रेनू कोल सभी उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण प्रदेश अध्यक्ष से अपनी बात रखते हुए क्षेत्र के वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए मिष्ठान खिलाते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को क्षेत्र की जानकारियों से अवगत कराया और संगठन के कार्यों को लेकर अपनी बात रखी वही प्रदेश अध्यक्ष ने नगर पालिका अध्यक्ष रामाअवध सिंह को नगर के विकास किए जाने को लेकर भरोसा दिया ,नगर परिषद डूमर कछार के अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से अपनी बात रखते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सुनील चौरसिया को निर्विरोध पार्षद फिर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी ज्ञात हो कि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने अपने अनूपपुर दौरे के दौरान निर्विरोध निर्वाचित होने पर सुनील चौरसिया का सम्मान करते हुए कहा था कि पत्रकार साथी सुनील चौरसिया ने पार्षद का चुनाव निर्विरोध जीत कर जिले में भाजपा की जीत का शुभारंभ कर दिया है और इसके पश्चात निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होकर मिसाल कायम की है।
छात्र नेता के रूप में 1997 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन से जुड़कर काम करते हुए आगे बढ़े हैं और भाजपा की टीम का हमेशा हिस्सा रहे हैं,उनके कार्यों के ही दम पर उन्हें यह सफलता हासिल हुई है जो अपने आप में महत्वपूर्ण है निर्विरोध पार्षद और अध्यक्ष का चुनाव जीतकर उन्होंने प्रदेश में एक बेहतर संदेश देने का कार्य किया है प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने श्री चौरसिया को शुभकामना संदेश देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को संगठन के कार्य को विस्तार देने के साथ ही क्षेत्र का विकास करने का भरोसा दिया है।
मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा से मुलाकात के उपरांत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जिसका लाभ जिले सहित कोयलांचल क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।IMG-20220827-WA0022.jpg