रन फॉर नेचर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

in #anuppur2 years ago (edited)

IMG-20220605-WA0009.jpg
डिप्टी कलेक्टर श्री विजय डेहरिया ने रन फॉर नेचर को दिखाई हरी झंडी

अनूपपुर।आज विश्‍व पर्यावरण दिवस पर जन अभियान परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हेतु रन फॉर नेचर (प्रकृति के लिए दौड़) का आयोजन शा. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय अनूपपुर से किया गया, जिसमें कोरोना वालंटियर व छात्रों एवं जन अभियान परिषद के सदस्यों द्वारा सहभागिता की गई। डिप्टी कलेक्टर श्री विजय डेहरिया ने रन फॉर नेचर को शा. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय अनूपपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ विभिन्न मार्गाें से होते हुए जिला न्यायालय के समीप समाप्त हुई। इस दौड़ में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय, शा. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय अनूपपुर से श्री कुरैशी, श्री दिलीप शर्मा, मोहनलाल पटेल, विद्यानन्द शुक्ला, शारदा चौरसिया, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जन अभियान परिषद से जुड़े वालंटियर्स, खिलाड़ी एवं धावक शामिल हुए।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री विजय डेहरिया ने कहा कि 5 जून 2022 को विष्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है पर्यावरण की रक्षा करने के लिए लोगों को जागरूक करना। इसलिए इस दौड़ का भी आयोजन किया गया। पर्यावरण पृथ्वी पर निवास करने वाले हर जीव जंतु के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के बिना इंसान एवं अन्य जीव अधूरे हैं, इसलिए मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि सभी लोग पौधों का रोपण अवश्य करें।
इस दौरान जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय ने कहा कि विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरूक करने हेतु इस दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ अनूपपुर जिले के अंतर्गत सभी विकासखण्डों में भी आयोजित की गई।

Sort:  

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना आवश्यक है।

super