समूह की महिलाओं से उप सरपंच ने की अभद्रता

in #madhyapradesh2 years ago (edited)

IMG_20220824_163233.jpg
थाने में हुई शिकायत
अनूपपुर। ग्राम पंचायत मौहरी की स्व सहायता समूह के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। जहा पौध रोपण का काम महिलाओं के साथ जबरन काम से निकालने और उनको गाली गलौच कर जातिगत गलियां दी गई। घटना के बाद से डरी महिलाओं ने मामले की सिकायत थाने में करते हुए न्याय दिलाने की बात कही है।
पौध रोपण के काम में लगी ग्राम पंचायत मौहरी की जय अंबे स्व सहायता समूह की 15 महिला आम दिनों की तरह आज भी नर्सरी निर्माण कार्य ग्राम पंचायत मौहरी में काम कर रही थीं तभी पंचायत के उप सरपंच नरेन्द्र राठौर अपने साथी पप्पू, मूलचंद विश्वकर्मा, शिवू यादव, रोहित चौधरी, मूलचंद चौधरी दोपहर के समय आकर समूह की महिला केश कली गोड को उप सरपंच घसीटने लगा।
समूह की महिलाओ का कहना है कि उप सरपंच आए दिन विवाद करता है। महिलाओ ने बताया कि कुछ महिलाओं के साथ गाली गलौच देने के अलावा साड़ी भी पकड़कर खींची गई है। जिस दौरान ये पूरा मामला हुआ वहा पर इंजीनियर व अन्य लोग भी मौजूद थे।
इस घटना से समूह की महिलाए काफी डरी हुई है। अब समूह की महिलाए अपने विभाग के आलावा पुलिस थाने में भी शिकायत की हैं।