ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल में शब्दकोश प्रतियोगिता करवाई

in #pathankot2 years ago

ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल में चेयरमैन रणवीर सिंह व मुख्य अध्यापिका अनुमीत कौर की अध्यक्षता में अंग्रेजी शब्दकोश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न हाउस बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया गया। प्रत्येक हाउस से 3-3 छात्रों को चयनित किया गया। तत्पश्चात उन्हें कुछ शब्दों के श्रुति लेख, वर्ग पहेली तथा शब्द उच्चारण प्रक्रिया करवाई गई। इसमें नेहरू हाउस, पटेल हाउस, गांधी हाउस, तिलक हाउस की भागीदारी रही। प्रथम स्थान नेहरू हाउस को मिला। अंत में सभा में उपस्थित सभी छात्रों से भी शब्द उच्चारण की प्रक्रिया करवाकर छात्रों के ज्ञान में वृद्धि की गई।27_05_2022-27ptk_18_27052022_385-c-2_22748988_171445.jpg