यूथ कांग्रेस के 62वें स्थापना दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा

in #pathankot2 years ago

पठानकोट: यूथ कांग्रेस का 62वें स्थापना दिवस राज्य स्तर पर पठानकोट में मनाते हुए जिला अध्यक्ष रोहित सरना की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर मुख्य रूप से यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वरिद्र सिंह ढिल्लों एवं विशेष तौर पर पंजाब इंचार्ज अजय चिकारा, उप इंचार्ज संगीता, इंडियन यूथ कांग्रेस के सचिव योगेश हांडा, गुरदासपुर जिला अध्यक्ष बलजीत पाहड़ा, मानसा जिला अध्यक्ष चुसविद्र चहल, जालंधर जिला अध्यक्ष हनी जोशी, लुधियाना जिला अध्यक्ष लक्की संधू, यूथ पंजाब महासचिव मुजम्मिल खान उपस्थित थे।10_08_2022-10ptk_20_10082022_385-c-3_22969517_165913.jpgपद यात्रा में शामिल यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर जयघोष लगाए तथा लोगों में देश भक्ति की भावना को उजागर किया। वहीं सैकड़ों की संख्या में शामिल युवाओं ने देश की आजादी के क्रांतिकारियों को याद कर देश हित में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इससे पूर्व सैली रोड स्थित पैलेस में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया तथा कांग्रेस द्वारा देश हित में दिए गए योगदान के बारे में भी आमजन को बताया गया।

जिलाध्यक्ष रोहित सरना ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का मुख्य मकसद देश में एकता अखंडता की भावना पैदा करना है। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण दिए हैं। प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वरिद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों का बलिदान करने वाले बलिदानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसीलिए, यूथ कांग्रेस द्वारा आज अपने स्थापना दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाल कर बलिदानियों को नमन किया जा रहा है तथा पंजाब राज्य में इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत पठानकोट शहर से की गई है।

उन्होंने कहा कि आजादी का असली मोल कांग्रेस पार्टी ही जानती है, हम अपने देश के लोकतंत्र और स्वतंत्रता को जीवित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर यूथ हलका अध्यक्ष लक्की पहलवान, जिला परिषद मेंबर बोबी सैनी, महासचिव पठानकोट मानव शर्मा, वरिदर पठानिया, बलवान सिंह, नीरज, कुलजीत, मनदीप, पवन, शिवम, तीक्ष्ण, प्रवेश, राकेश आदि उपस्थित थे।