भटनी में रेलवे फाटक में तकनीकी खराबी से एक घण्टे तक फंसे रहे लोग

IMG-20220827-WA0011.jpgदेवरिया। भटनी देवरिया नगर स्थित 116 नम्बर रेलवे फाटक शुक्रवार की शाम ट्रेन के गुजरने के बाद एक घण्टे तक बंद हो गया, इस दौरान रेलवे क्रासिंग के दोनों ओर फाटक बंद होने के चलते लोग जाम में फंसे रहे। केबिन मैन की सूचना पर पहुंचे सिग्नल विभाग कर्मचारियों ने तकनीकी गड़बड़ी ठीक फाटक खोलवाया।
भटनी के 116 नम्बर रेलवे फाटक शुक्रवार शाम ट्रेन आने की सूचना पर बंद किया गया था। ट्रेन के गुजरने के बाद करीब 30 मिनट बाद भी फाटक नहीं खुला तो लोग परेशान हो गए। शिकायत के बाद करीब एक घण्टे के उपरांत रेलवे कर्मचारियों ने फाटक तकनीकी खराबी दूर कर खोला, जिसके बाद जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान जाम के चलते वाहन चालक परेशान रहे। इस सम्बन्ध में स्टेशन अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे फाटक में तकनीकी खराबी के चलते दिक्कत हुई थी। जानकारी के बाद गड़बड़ी ठीक कर खोला गया है।IMG-20220827-WA0012.jpg