महिर्षि वाल्मीकि सेवा समिति ने धूमधाम से भगवान महर्षि प्रकटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया।

in #delhi2 years ago

IMG-20221015-WA0004.jpg

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा भगवान श्री राम के जीवन चरित्र एवं उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाकर महर्षि वाल्मीकि ने दिखाया मानव जाति को कल्याण का मार्ग

IMG-20221015-WA0002.jpg

कार्यक्रम में सांस्कृतिक और झांकियों का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने वाल्मीकि समाज व स्थानीय लोगों के साथ महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा सनातन परंपरा में महर्षि वाल्मीकि का स्थान उच्च कोटि के संतों के साथ है। लोगों को उनके चरित्र से शिक्षा लेने की जरूरत है। ऋषि परंपरा ही भारतीय संस्कृति का आधार है, ये हम सभी भारतीयों के पूर्वज है। हमें सदैव ऋषियों को याद करना चाहिए और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में भी स्वीकार करना चाहिए। महर्षि वाल्मीकि जी ने अपने जीवन में बड़े बदलाव किए और समाज को भगवान का महाकाव्य रामायण प्रदान किया जिसे पढ़ सुनकर हम आज भी भगवान के गुणगान करते हैं। यह उन आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की ही कृपा है कि हमारी संस्कृति हजारों वर्षों के बाद भी अटूट है। महर्षि वाल्मीकि जी ने सामाजिक समरसता, मानव गौरव व भ्रातृत्व की विराट भावना का आदर्श मानव समाज को प्रदान किया जिसे आत्मसात करने की आवश्यकता है।