NDA से द्रौपदी और UPA से यशवंत सिंहा राष्ट्रपति उम्मीदवार

in #president2 years ago

IMG-20220621-WA0045.jpgविपक्षी दलों के गठबंधन UPA द्वारा राष्ट्रपति पद के घोषित उम्मीदवार यशवंत सिंहा के सामने भाजपा सहित सत्ताधारी दलों के गठबंधन NDA ने ओडिया नेता द्रौपदी मुर्म को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया है। इसे संयोग ही कहेंगे कि दोनों का झारखंड से रिश्ता है। यशवंत सिंहा झारखंड से कई बार विधायक और सांसद रहे हैं तो वहीं द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल हैं। वो 2015 से झारखंड की राज्यपाल हैं।
वर्ष 2000 से 2004 तक ओडिशा विधानसभा में रायरंगपुर से विधायक तथा राज्य सरकार में मंत्री भी रहीं। वो पहली ओडिया नेता हैं जिन्हें किसी भारतीय राज्य की राज्यपाल नियुक्त किया गया था वो भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल की गठबन्धन सरकार में 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार की राज्य मंत्री तथा 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री रहीं थी।images - 2022-06-21T221708.023.jpeg