प्रदेशों भयंकर हिंसा ट्रेन बसें फूँकी, पुलिस चौकी में लगाई आग ,जमकर मचाई लूटपाट

in #agnipath2 years ago

20220617_195522.jpgकेंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिये लाई गई अग्नि पथ योजना ने देश मे कोहराम मचा रखा है। भर्ती का इंतिज़ार कर रहे युवाओं का सब्र का बांध टूट गया। वो इस योजना के ख़िलाफ़ सड़को पर उतर आए हैं। देश के कई प्रदेशों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। उपद्रवियों ने कई ट्रेन और बसों को आग के हवाले कर दिया। सबसे ज़्यादा बिहार में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। करीब एक दर्जन ट्रेनों में आग लगाये जाने की सूचना है। वहीं कई प्रदेशों में उपद्रवियों ने जमकर लूटपाट मचाई। जवाब में कई जगह पुलिस को लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले और फायरिंग भी करना पड़ी है। इस उपद्रव में कई पुलिस कर्मी सहित सैकड़ों लोग जख्मी हुए हैं। यूपी के भी कई जिलों में भयंकर हिंसा हुई है। अलीगढ़ ज़िले में उपद्रवियों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी
20220617_195533.jpg