भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से दी करारी शिकस्त

in #cricket2 years ago

images - 2022-06-17T223851.853.jpegभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 55 रनों की पारी खेली। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ विकेट पर 87 रन बना सकी। बावुमा रिटायर्ड हर्ट हुए।
भारत ने पांच मैचों की सीरीज के चौथे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से करारी शिकस्त दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 16.5 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 87 रन ही बना सकी। कप्तान तेम्बा बावुमा चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हुए। बाद में वह बल्लेबाजी करने भी नहीं आए। यह टी-20 में दक्षिण अफ्रीका का लोएस्ट टोटल है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहानिसबर्ग में 21 फरवरी 2020 को 89 रन बनाए थे।