नगर विकास मंत्री ने किया निरीक्षण, सांसद ने किया स्वागत

in #hardoi2 years ago (edited)

उत्तरप्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने आज हरदोई की सण्डीला नगरपालिका क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर के वार्ड नम्बर 17 में चल रही सफाई व्यवस्था और कान्हा गौशाला का जायज़ा लिया तथा अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री ने नगरपालिका परिसर का निरीक्षण के बाद अधिशाषी अधिकारी के दफ्तर में अफसरों और कर्मचारियों से वार्ता कर सुधार के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद नगर विकास मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में मिश्रिख सांसद अशोक रावत और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर ईओ वीरेंद्र सिंह, कर अधीक्षक अनिल आनन्द, जलकल अभियंता सुनील यादव, सफाई एंव खाद्य निरीक्षक सौरभ शुक्ला सहित कर्मचारी आदि मौजूद रहे।IMG-20220505-WA0024.jpg