दोपहर 3 बजे होगा राष्ट्रपति चुनाव का एलान, जानें कौन हो सकता है देश का अगला राष्ट्रपति

in #india2 years ago

images - 2022-06-09T121335.119.jpegभारत के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिये आज दोपहर तारीखों का एलान होगा। चुनाव आयोग ने इस बाबत दोपहर 3 बजे विज्ञान भवन नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। आपको बता दें देश के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 25 जुलाई को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इससे पहले ही आयोग को चुनाव की प्रक्रिया पूरी करनी है। पिछले कई महीनों से भाजपा और आरएसएस राष्ट्रपति के नामों पर चर्चा कर रही है। वैसे तो भाजपा अपने चौकाने वाले निर्णयों के लिये जानी जाती है। मगर हाल के दिनों में जिन नामों पर चर्चा रही है उनमें उप राष्ट्रपति वेंकयानायडू, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केरल के राज्यपाल आरिफ़ मोहहमद खान, कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत के नाम प्रमुखता से शामिल हैं। हालांकि भाजपा आखरी मौक़े पर नया नाम लाकर सबको चौंका भी सकती है। भारत के 14वें और मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 जुलाई तक इस पद पर रहेंगे। संविधान के अनुच्छेद 56(1) के तहत राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल का है। राष्ट्रपति के लिए चुनाव सीधे तौर पर न होकर इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए होता है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के अलावा 28 राज्यों और दिल्ली, पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभाओं के सदस्य वोटिंग करते हैं। भारत में 14वें राष्ट्रपति के लिये 17 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति का चुनाव सम्पन्न हुआ था और 20 जुलाई 2017 को मतों की गणना करके परिणाम घोषित किए गए। जिसमें रामनाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति बने थे।

Sort:  

👍👍👍👍

mujhe apki post achi lagi mane apko follow kara h ap bhi mujhe follow kare plzz