खेरागढ़ में बीजेपी ने ग्रामीणों संग निकाली तिरंगा यात्रा, उमड़ा लोगों जन सैलाब

in #social2 years ago

खेरागढ़: ताज नगरी आगरा के कस्बा खेरागढ़ में बुधवार को बीजेपी ने ग्रामीणों संग 75 वा अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता समेत भारी संख्या में ग्रामीण तिरंगा हाथों में लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

कस्बा खेरागढ़ के डाक बंगला से बुधवार दोपहर बारह बजे भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिओम रावत और क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा में बीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान तिरंगा यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए सम्पूर्ण नगर भ्रमण करती हुई डांक बंगला पर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में करीब 300 कार्यकर्ता और कस्बे लोग शामिल हुए जिन्होंने जगह जगह भारत माता की जय, वंदे मातरम् आदि नारों से कस्बा गूंज जिससे लोगों के रोम रोम में देश भक्ति की अलख जाग उठी। तिरंगा यात्रा का कस्बे के लोगों में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया।

IMG-20220810-WA0081.jpgतिरंगा यात्रा में बीजेपी के जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, दिनेश गोयल, ब्लॉक प्रमुख अनिल सिकरवार, श्यामवीर सिंह सिकरवार, मोहन गोयल, महेश गर्ग, लक्ष्मी गर्ग, ममता गोयल, धर्मवीर सिंह, के के मित्तल, नवीन परमार, पंकज सिकरवार, योगेश नागर गोपाल सिंह सिकरवार आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।