भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक की मौत, एक सैन्य अधिकारी भी घायल

in #bharat2 years ago

नेलांग घाटी में भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई।जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। घटना में एक सैन्य अधिकारी भी चोटिल हुए हैं। भारी बारिश से हुए भूस्खलन और मलबा आने के कारण उत्तराखंड की 166 और हिमाचल प्रदेश की 36 सड़कें ठप हैं।

भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई। एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की भी सूचना है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने एक सैनिक की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक की मौत हुई है।

जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। घटना में एक सैन्य अधिकारी भी चोटिल हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जाएगा। पुलिस का शव वाहन हर्षिल भेजा जा रहा है। बता दें, भारी बारिश से हुए भूस्खलन और मलबा आने के कारण उत्तराखंड की 166 और हिमाचल प्रदेश की 36 सड़कें ठप हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में मंगलवार को कुल 72 मार्ग अवरुद्ध हुए, जबकि 157 मार्ग एक दिन पहले से अवरुद्ध थेIMG_20220803_111116.jpg