भारतीय अभिनेत्रियों की कार्बन कॉपी हैं ये हॉलीवुड एक्ट्रेसिस

in #hollywood2 years ago

पृथ्वी गोल है और साइंस के मुताबिक दुनिया में एक ही जैसे सात चेहरे होते हैं। चाहे हमें आम जिंदगी में अपने हमशक्ल मिले या न मिले लेकिन फिल्मी सितारों को उनके जैसे दिखने वाले दूसरे सितारे जरूर मिल जाते हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की फिल्मों में दिखाया गया हमशक्ल लोगों का कॉन्सेप्ट असल जिंदगी में भी होता है। हमने हमारी इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां देखीं हैं, जिनकी शक्ल एक-दूसरे से बिल्कुल मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ऐसी कई अभित्रियां हैं, जिनकी शक्ल हूबहू हमारी एक्ट्रेस से मिलती है। सुनने में शायद हैरानी हो, लेकिन यह बिल्कुल सच है।

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा मधुबाला केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काफी चर्चित थीं। दरअसल, हॉलीवुड पॉपुलर एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो की शक्ल मधुबाला से मेल खाती थी। उनकी मुस्कुराहट से लेकर अदाएं तक सब मधुबाला से मिलता था। इन दोनों के बीच इतनी समानता थी कि मधुबाला को 'बॉलीवुड की मर्लिन मुनरो' के टैग से भी नवाजा गया था।

हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फिल्म 'कॉनज्यूरिंग' में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री वेरा फार्मिगा बिल्कुल बॉलीवुड अभिनेत्री अश्विनी भावे जैसी दिखती हैं। अश्विनी भावे फिल्म 'सैनिक' में अक्षय कुमार के साथ काम करती नजर आईं थी। जहां वैरा हॉलीवुड में अपनी अदाकारी का दम दिखा रही हैं, वहीं अश्विनी अब बॉलीवुड से दूर अपनी जिंदगी शांति से बिता रही IMG_20220805_123603.jpg