राह चलते नशेड़ी ने महज इस बात पर टेलर की ली थी जान

in #utter2 years ago

प्रेमवंडर लैंड पुल के नीचे बरवारा मझरा निवासी टेलर सालिम की किसी नुकीले औजार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर मछली कारोबारी शकील के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस को जांच में पता चला कि बरवारा मजरा निवासी नसीम उर्फ लल्ला गायब है। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

मुरादाबाद में कटघर के प्रेमवंडर लैंड पुल के नीचे टेलर की हत्या मछली कारोबारी शकील ने नहीं, बल्कि एक नशेड़ी युवक ने की थी। पुलिस का दावा है कि घटना के समय टेलर किसी से फोन पर गाली-गलौच के लहजे में बात कर रहा था। वहां से गुजरे नशेड़ी को शक हुआ कि उसे देखकर टेलर ने गालियां दी हैं। इसी बात को लेकर हुए विवाद में टेलर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 17 जुलाई की रात कटघर थाना क्षेत्र में प्रेमवंडर लैंड पुल के नीचे बरवारा मझरा निवासी टेलर सालिम की किसी नुकीले औजार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर मछली कारोबारी शकील के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद से सालिम का मोबाइल भी गायब था। पुलिस टीम ने आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। नामजद आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली।
इसी बीच पुलिस को पता चला कि घटना के बाद से बरवारा मजरा निवासी नसीम उर्फ लल्ला गायब है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी नसीम उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह नशा करता है। घटना वाली रात वह अपने घर लौट रहा था। पुल के नीचे सालिम मोबाइल पर किसी से तेज आवाज में बात करते हुए गाली-गलौच कर रहा था।
उसने समझा कि वह उसे देखकर गाली-गलौच कर रहा है। इस पर उसने गाली देने से मना किया। इसी बात पर उन दोनों का विवाद हो गया था। तब नसीम ने पेंचकस से सालिम पर हमला कर दिया था। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। सीओ कटघर डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी को गुरुवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।IMG_20220804_223641.jpg