मानसून (Monsoon) को लेकर मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है।

मानसून (Monsoon) को लेकर मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि 29-30 मई तक मॉनसून के केरल पहुंचने की उम्मीद है। सामान्यतौर पर केरल में मॉनसून 1 जून तक दस्तक देता लेकिन इस बार मानसून समय से पहले ही केरल में दस्तक दे सकता है। बता दें कि मानसून के आने से पहले केरल के अलग-अलग इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो, केरल में अगले कुछ दिनों तक केरल में मौसम ऐसा ही रहने वाला है। केरल में अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

3 दिनों की देरी से मानसून की दस्तक

दक्षिण पश्चिम मानसून के आज कल में केरल पहुंचने का अनुमान है। इससे पहले मौसम विभाग ने 27 मई को केरल में मानसून की शुरुआत का अनुमान जताया था। हालांकि पूर्वानुमान में चार दिनों की मॉडल त्रुटि हुई और ऐसा बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान आसनी के प्रभाव के कारण हुई। मौसम विभाग के अनुसार मौसम संबंधी नए संकेतों के अनुसार, दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चलनी तेज हो गई हैं। सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार केरल तट और उससे सटे दक्षिण पूर्व अरब सागर में बादल छाए हुए हैं। इसलिए, केरल में मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

जानें- राजधानी दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून

केरल में दस्तक देने के बाद मानसून धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा। महीने के आखिर में 27 जून तक दिल्ली में मानसून पहुंच सकता है। तब जाकर गर्मी से राहत मिल सकती है। यानी अभी महीनेभर दिल्ली वालों को अच्छी बरसात का इंतजार करना होगा।

_n39058328216537994204989a2e45cbb0d2aeee5c55dd67683ca942de4749d7df446bce2b7ceea5f704508e.jpg