फर्राटा पंखे को घुमाते समय लगा करंट, किसान की मौत
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात पंखा घुमाते समय किसान करंट की चपेट में आ गया। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो गई।जगन्नाथगंज मजरे सेमरी निवासी रंजीत कश्यप (32) पिता मुन्नू कश्यप के साथ किसानी करता था। बुधवार देर रात खाना खाने के बाद वह सोने जा रहा था।
वह जैसे ही पंखे को पकड़कर घुमाने लगा, तभी पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे से मृतक की पत्नी पप्पी, मां रामादेवी, पिता मुन्नू, बेटे आयुष, राज, बेटी पूर्वी सहित सभी परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हैं। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दुःखद, खबर