डॉ विजय धुर्वे को जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार ;-जिला मंडला

डॉ. विजय धुर्वे को जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार
डॉ. विजय धुर्वे को जिला चिकित्सालय मंडला के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में संभाग आयुक्त बी. चंद्रशेखर द्वारा आदेश जारी किए हैं। 3 दिसंबर को जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान अनियमित्ताएं एवं अव्यवस्थाएं पाए जाने पर सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक के रूप में पदस्थ डॉ. केआर शाक्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में डॉ. शाक्य का मुख्यालय क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं जबलपुर संभाग में नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।