निर्विरोध निर्वाचित एमएलसी धर्मेंद्र सिंह का जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया स्वागत।

![IMG_20220807_062714.jpg](

संत कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह के निर्विरोध चुने जाने के उपलक्ष में जनपद के बीजेपी के जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भारी लाव लश्कर के साथ खलीलाबाद के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह का कांटे बाईपास चौराहे पर स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा जिला कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा अपने नेता विधान परिषद सदस्य जो निर्विरोध नियुक्त किए गए उनके प्रथम आगमन पर जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग विभिन्न चौराहों पर अपने नेता धर्मेंद्र सिंह को फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान, मेहदावल चेयरमैन प्रतिनिधि मोती जयसवाल, नीलमणि, अमर राय, सिंटू पाठक समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिवानन्द चौहान सुदर्शन न्यूज़ रिपोर्टर