आज भी क्षेत्र भ्रमण के जरिए लोगों से रूबरू हुये विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह।

in #sultanpur2 years ago

NEWS DESK: WORTHEUM : PUBLISHED BY,SHIVAKANT YADAV,14 Feb 2023, 06:05 PM IST

सुल्तानपुर

चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्यायें, मौके पर कई समस्यायें निस्तारित, बाकी अधिकारियों के जरिये निस्तारण का आश्वासन।

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास को लेकर की चर्चा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का गरीबों और पात्रों को लाभ दिलवाने के निर्देश।

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज भी क्षेत्रभ्रमण के जरिये क्षेत्र के लोगों से रूबरू हुये। इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की, साथ ही उनकी समस्यायों को निस्तारित भी किया। वहीं कुछ शिकायतें आलाधिकारियों से निस्तारित होने वाली थी, उसके लिये ग्रामीणों को आश्वस्त किया है। शुरुवात धनपतगंज ब्लाक से हुई जहां महावीरन धाम में धनपतगंज मण्डल के संगठन कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, साथ ही क्षेत्र में होने वाली समस्यायों से रूबरू हुये। इसके साथ ही विधायक जी ने क्षेत्र के विकास को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। वहीं कार्यकर्ताओं से विनोद सिंह ने अनुरोध किया कि जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है उसका लाभ गरीब और पात्रों को जरूर दिलवाएं ताकि उनकी मदद की जा सके।यहां के बाद पूर्व मंत्री कोदईपुर, सरैया भरथी गांव पहुंचे और लालजी उपाध्याय के यहां चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी, साथ ही उसका निस्तारण करते नजर आए। यहां के बाद वे इटवा मलनापुर गांव में प्रधान शेर बहादुर सिंह के यहां चौपाल के जरिये ग्रामीणों से रूबरू हुये और समस्याएं सुनकर उसका निस्तारण किया। इसके बाद विधायक विनोद सिंह सरैया मझौवा गांव में ब्रह्मदेव सिंह के यहां चौपाल लगाई और लोगों से मिले। ग्रमीणों की समस्यायों को सुनकर उन्होंने संबंधित लोगों से वार्ता कर उसका निस्तारण भी किया। वहीं ब्रह्मदेव सिंह ने विधायक विनोद सिंह को गौ माता की प्रतिमा भेंटकर कर सम्मानित किया। यहां के बाद पूर्व मंत्री दक्षिणवारा गांव पहुंचे और गांव के नीरज सिंह के यहां चौपाल लगाकर लोगों से मुखातिब हुये। समस्याएं सुनी साथ ही संबंधित लोगों से वार्ता कर निस्तारण के निर्देश देते नजर आए। इसके बाद विधायक जी चतुर पुर गांव में चतुरी गुप्ता के देहांत पर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। आज के इस कार्यक्रम में बलराम मिश्रा उमाकांत शुक्ला, राजेश सिंह, अवध कुमार सिंह, राम अकबाल द्विवेदी, बृजेश सिंह, सूर्य नारायण पाण्डेय, देवी प्रसाद पाण्डेय, आलोक पांडेय, अखिल तिवारी, मंडल अध्यक्ष संदीप तिवारी मौजूद रहे।

IMG-20230213-WA0023.jpg