मानव श्रृंखला बनाकर हांथ में तिरंगा लेकर लोगों किया जागरूक

in #tricolor2 years ago

Ghugri (1).jpg

  • घुघरी विकासखंड के इमलीटोला में हर घर तिरंगा के लिए जागरूकता

मंडला। विकासखंड घुघरी के इमलीटोला ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर तालाब के पास स्कूली छात्र, छात्राएं, अधिकारी, कर्मचारियों ग्रामवासियों के साथ मिलकर मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को जागरूक करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लगाने का संकल्प लिया।

Ghugri (2).jpg

इसके साथ ही खेती कर रहे कृषक, ग्राम के मजदूर वर्ग सभी के पास अधिकारी, कर्मचारी की टीम पहुंची, जहां लोगों को जागरूक करते हुए तिरंगे झंडे को घर पर लगाने के साथ ही झंडे का सम्मान करना भी बताते हुए संकल्प दिलाया गया। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार तहसीलदार हरिओम ठाकुर, थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे, विकास खंड शिक्षा अधिकारी एल एस उइके , परियोजना अधिकारी श्याम ठाकुर, ग्राम पंचायत की टीम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, छात्र छात्राओं के साथ ग्राम में रैली निकालकर मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को तिरंगा रैली के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सभी का सहयोग सराहनीय है।