देश, समाज व छात्र हित के साथ भारत पुर्ननिर्माण में संगठन गतिमान

in #student2 years ago

0010.jpg

  • शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान

मंडला। नगर इकाई बम्हनी बंजर एबीवीपी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिरईडोंगरी, शासकीय माध्यमिक विद्यालय जहरमऊ वा हवेली आदर्श माध्यमिक विद्यालय बम्हनी बंजर विद्यालय में सदस्यता अभियान के अंतर्गत छात्रों को एबीवीपी की सदस्यता दिलाई।

student council 1.jpg

प्रांत जनजाति सह कार्य प्रमुख आनंद मरावी ने कहा कि एबीवीपी दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और देश समाज एवं छात्र हितों के साथ भारत के पुनर्निर्माण के लिए सदैव गतिमान रहने वाला संगठन है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के विद्यार्थी परिषद की सदस्यता लेने का आह्वान किया। निखिल पटेल ने बताया कि परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो अपने स्थापना काल से ही आंदोलन के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं देश के विभिन्न समस्याओं के समाधान देने का काम किया। इसके साथ ही रचनात्मक सेवा कार्यों से समाज में एक अलग पहचान बनाई है।

छात्र को परिषद से जोड़ कर शिक्षा के स्तर को और भी सुदृढ़ किया जाएगा। विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान। जिसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शैक्षणिक संस्थानों में जाकर सदस्यता दिला रहे है। इस दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक पटेल, बलराम यादव, सुमित मिश्रा, अरवेंद्र उईके, हर्षित पटेल, चंद्रकांत, विशाल श्रीवास, अनुज मिश्रा आदि मौजूद रहे।