मंडला के चित्रकार आशीष के चित्र दिल्ली में होंगे प्रदर्शित

in #sensational2 years ago (edited)

0011.jpg

  • सेंसेशनल जंगल प्रदर्शनी का दिल्ली में शुभारंभ आज

0010.jpg

मंडला। जिले के चित्रकार आशीष कछवाहा के चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन आज नई दिल्ली में किया जा रहा है। सेंसेशनल जंगल शीर्षक से त्रिवेणी गैलरी, त्रिवेणी कला संगम 205, तानसेन मार्ग, नई दिल्ली में इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ आज 21 अगस्त की शाम 6 बजे होगा। यह प्रदर्शनी 31 अगस्त तक चलेगी। इस प्रदर्शनी का आयोजन मशहूर चित्रकार सैयद हैदर रज़ा की जन्म शताब्दी के अवसर पर रज़ा फाउंडेशन द्वारा किया गया है।

कलाकार आशीष कछवाहा ने बताया कि यह उनके लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि देश की राजधानी में उनकी एकल प्रदर्शनी आयोजित हो रही है। इसके पहले भी उनके चित्रों की प्रदर्शनी आयोजित हो चुकी है लेकिन वो सामूहिक प्रदर्शनियों में अन्य चित्रकारों के साथ। यह पहला मौका है जब उनके चित्रों की एकल प्रदर्शनी आयोजित हो रही है। उन्होंने इसका श्रेय रज़ा फाउंडेशन को देते हुए कहा यह रज़ा फाउंडेशन की वजह से ही संभव हो पा रहा है।

009.jpg

अपने चित्रों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के लिए ख़ास सीरीज तैयार की है। वो वैसे तो बाघ, वन और बैगा पर ही काम करते है लेकिन इस बार इसी थीम पर नया प्रयोग भी किया है। उन्होंने फ्रेम के साथ कैनवास पर जुगलबंदी की है। यह कला की दुनिया में एक दम नया प्रयोग है। इसके जरिये उन्होंने सन्देश देने की कोशिश की है कि बेशक वो छोटे शहर से आते है लेकिन वो मॉडर्न आर्ट की दुनिया में वैश्विक सोच के साथ कदमताल करने को तैयार है। उनके साथ सोनसाय बैगा भी दिल्ली गए हुए है। आशीष का कहना है कि वे अपने चित्रों में बैगा को दिखाते है इसलिए वो उन्हें अपने साथ ले गए है कि खुद अपने और अपने संस्कृति व मान्यताओं के बारे में बता सके।

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my news.🙏🏻🙏🏻

Good

👍

Aise honhaar vyaktitva kalakar chitrkar hamare mandala ka naam Roshan kar rahe hain inse aur bhi logon ko kuchh sikhana chahie ki chitrkla ko aur badhava mile aur naye kalakar samne a