नोएडा ट्विन टावर ध्वस्त होने में कुछ घंटे बाकी,

in #up2 years ago

सुपरटेक के ट्विन टावर एपेक्स और सियान रविवार को गिरा दिए जाएंगे। इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। रविवार दोपहर 02:30 बजे एक बटन दबाकर 9 सेकेंड में ढहा दिया जाएगा। एडफिस कंपनी के इंडियन ब्लास्टर चेतन दत्ता सुपरटेक के दोनों टावर को ध्वस्त करने के लिए ट्रिगर दबाएंगे।
HighLights

सुपरटेक ट्विन टावर 02:30 बजे ढहा दिए जाएंगे, दोनों इमारतें 9-12 सेकेंड में गिर जाएंगी।
सुपरटेक ट्विन टावर के आसपास की सोसायटी को खाली करा दिया गया है।
बिल्डिंग के आसपास धारा 144 लागू है, नोएडा एक्सप्रेसवे से लेकर कई सड़कें बंद रहेंगी और डायवर्जन भी लागू किया गया है।

Supertech Twin Tower Demolition Blast: सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने की तारीख (28 अगस्त) आ गई है। रविवार यानी आज ही के दिन अवैध नोएडा सेक्टर-93ए में स्थित ट्विन टावरों को गिरा दिया जाएगा। इसे गिराने में 3500 किलो विस्फोटक का प्रयोग किया जा रहा है। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है। आसपास के रिहायशी इलाकों को खाली कराया गया है। भारी पुलिस बल तैना है। धारा-144 लागू कर दी गई है। आज आप यहां जानेंगे सुपरटेक से जुड़े हर अपडेट के बार में...28_08_2022-supertech_twin_tower_demolition_updates_23019974_83856363.jpg