विकास ज्वैलर्स के गार्ड को बंदूक देने वाला लाइसेंस धारक गिरफ्तार

in #ghaziabad27 days ago

1000687601.jpg

लाजपतनगर में विकास ज्वैलर्स के बाहर सुरक्षा गार्ड की लापरवाही से महिला को गोली लगने के मामले पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर उसके लाइसेंसधारक अशोक को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में आया कि अशोक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक गार्ड कृष्णा को दी थी। पुलिस की दो टीमें फरार कृष्ण की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि लाजपत नगर में रहने अशोक को शनि चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक को तीन-चार दिन पहले आरोपी गार्ड कृष्णा को दी थी। पूछताछ में अशोक ने बंदूक देने के लिए अपनी तबीयत खराब होने का हवाला दिया। फिलहाल टीमें अलग-अलग जगह पर फरार सुरक्षा गार्ड की तलाश में दबिश दे रही हैं। वह घटना के बाद से अपना फोन बंद करके भाग गया था। पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए टेलीकॉम कंपनी से डेटा मांगा है। उधर, गार्ड की लापरवाही से गोली चलने के दौरान घायल महिला निर्मला किरौला की हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
लाजपतनगर के जी ब्लॉक में रहने वाले देवेंद्र सिंह अपनी पत्नी निर्मला के साथ रविवार सुबह बहन के घर लोनी भोपुरा रोड स्थित भारत सिटी सोसाइटी जा रहे थे। शनि चौकी से आगे विकास ज्वैलर्स के सामने पहुंचे तो वहां सुरक्षा गार्ड कृष्णा बंदूक को लोड अनलोड कर रहा था। अभी उसकी लापरवाही से गोली चल गई जो जमीन में लगी। उसके छर्रे लगने से वह घायल हो गईं। उन्हें तुरंत मोहन नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत पर विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज किया है।