निर्विरोध महिला सरपंचों का सम्मान,जनपद का अमला महिलाओं को लेकर भोपाल रवाना

in #dindori2 years ago

20220626_131946.jpg
डिंडौरी.शहपुरा। जनपद पंचायत अंतर्गत मोहराकला की निर्विरोध सरपंच जयंती वरकड़े और बरगांव की सरपंच गुड्डी बाई का बुलावा राजधानी से आया है, जनपद पंचायत का अमला इन दोनो को लेकर भोपाल रवाना हो गया है, जानकारी के अनुसार दोनो निर्विरोध महिला जनप्रतिनिधियों का कल सम्मान किया जाएगा, हालांकि जनपद कार्यालय इस सम्बंध में कुछ स्पष्ट बताने से परहेज कर रहा है लेकिन महिलाओं को साथ ले जा रहे अमले ने फोन पर स्पष्ट किया कि सोमवार को सम्भवतः सीएम महिलाओं को सम्मानित करेंगे गौरतलब है कि जिले में दो ग्राम पंचायतो ने अपना सरपंच आपसी सहमति से निर्विरोध चुना है, मोहराकला ने तो चुनाव में खर्च होने वाली राशि से शासन को बचाने के लिए पूरी पंचायत का चयन ही कर डाला और सरपंच के साथ सभी पंचो का निर्विरोध चयन किया महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश करते हुए सभी पदों पर महिलाओं का चयन कर ग्रामीणों ने बड़ा संदेश दिया है।
20220608_093641.jpg