हेरिटेज शराब प्लांट जिले के लिए आमदानी का जरिया बनेगी कलेक्टर रत्नाकर झा

in #dindori2 years ago

20220608_093641.jpg
कलेक्टर रत्नाकर झा ने 90 लाख 91 हजार के निर्माण कार्यां का निरीक्षण किया

डिंडौरी । जिले में महुआ से बनी शराब को ’’हेरिटेज शराब’’ के रूप में बेचा जाएगा। हेरिटेज शराब प्लांट जिले के लिए आमदानी का प्रमुख जरिया बनेगी। सरकार महुआ से बनी ’’हेरिटेज शराब’’ को बेचने की अनुमति देगी। ’’हेरिटेज शराब’’ बनाने के लिए डिंडौरी जिले के ग्राम भाखा माल में प्लांट निर्माण का कार्य प्रारंभ है। कलेक्टर रत्नाकर झा ने गुरूवार को ग्राम भाखा माल जनपद पंचायत अमरपुर में बन रहे हेरीटेज शराब प्लांट में 90 लाख 91 हजार के निर्माण कार्यां का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर ए.एस. कुसराम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। हेरिटेज शराब प्लांट के लिए ग्राम भाखा माल में गोदाम लागत 12 लाख, आजीविका भवन लागत 15 लाख 99 हजार एवं नर्सरी निर्माण लागत 52 लाख 81 हजार का निर्माण कार्य प्रारंभ है। कलेक्टर झा ने हेरिटेज शराब प्लांट का निर्माण कार्य शीघ्रता से गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यां का नियमित रूप से निरीक्षण करें। हेरिटेज शराब प्लांट के चारों ओर फलदार पौधे लगाए जाएं। उन्होंने भूमि का समतलीकरण और बाउंड्रीवाल के किनारे-किनारे बांस के लगे पौधों की देखरेख रखने के निर्देश दिए। जिससे हेरिटेज शराब प्लांट का परिसर हरा-भरा हो सके।

Sort:  

Good