संतकबीरनगर में झाड़ी में पड़ा मिला अधेड़ का शव।

Wortheum news santkabirnagar:-धनघटा थाना क्षेत्र के सुरैना चौराहे के पास झुरमुट से एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को बरामद हुआ। वह धनघटा कस्बे का निवासी था।
ग्रामीणों ने शव देखकर शोर मचाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार देर शाम नकदी व मोबाइल लेकर बिना कुछ बताए घर से निकला और वापस नहीं आया। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय कस्बा निवासी राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा (55) पुत्र बलिहारी गुरुवार की शाम लगभग 6:30 बजे घर से₹5000 रूपए नगदी व फोन लेकर बिना कुछ बताए निकल गए थे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर उनके परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की। इसके बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार को सुबह धनघटा खलीलाबाद मार्ग पर सुरैना चौराहे के पास स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे मोटरसाइकिल खड़ी देखकर अनहोनी की आशंका व्यक्त की। वहां से कुछ दूरी पर झुरमुट में राजेंद्र प्रसाद का शव देखकर शोर मचाया। शोर होने के बाद मौके पर काफी लोग पहुंच गए। शव की पहचान होने पर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।