केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित होंगे कोतवाल रसूलपुर

in #firozabad2 years ago

6297a8d54a26e1c1cf9e403a34beb2a122969f80d58751dabac405e26578611f.0.JPG
फिरोजाबाद। दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या कर शव को छुपाने के मामले में उत्कृष्ट विवेचना करने पर केंद्रीय गृहमंत्री पदक से कोतवाल रसूलपुर कमलेश सिंह को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जांच में उत्कृष्टता के लिए इस बार देश भर से 151 पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक 2022 से नवाजा जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश से महज आठ पुलिसकर्मी शामिल है। आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में 19 मार्च 2021 को 13 वर्षीय बालिका के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को छुपा दिया था।

जिसकी विवेचना आगरा के सिकंदरा थाने में तैनात इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने की थी। विवेचना के दौरान इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने राहुल, गोला, धर्मेंद्र उर्फ चच्चे के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी। 25 जनवरी 2022 को आरोपियों को न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि विवेचना महिला इंस्पेक्टर द्वारा की जानी थी लेकिन महिला इंस्पेक्टर न होने के कारण विवेचना उनके द्वारा की गई थी। उस वक्त वह थानाध्यक्ष सिकंदरा थे। समय से विवेचना का निस्तारण व आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर उनको केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किए जाने का फैसला वरिष्ठ अफसरों द्वारा लिया गया है।

Sort:  

Please like me