भगवान स्मरण करने से पापों का होता है विनाश-आचार्य विश्वनाथ
firozabad: टूंडला। भगवान का जितनी बार स्मरण करोगे उतनी बार आपके पापों को विनाश होगा। इसलिए खाली समय में प्रत्येक मनुष्य को भगवान का स्मरण अवश्य करना चाहिए। यह प्रवचन आचार्य विश्वनाथ पुजारी ने श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कहे। शुक्रवार को गांव घिरौली में चल रही श्रीमद भागवत कथा में आचार्य विश्वनाथ पुजारी भक्तगणों को प्रवचन देते हुए कहा कि आज के समय में मनुष्य एक दूसरे से वैर रखता है, मनुष्य अपने अहंकार में भगवान का स्मरण करना भूल जाता है। जब कोई मनुष्य पर संकट आता है तब वह भगवान का स्मरण करता है। जीवन में कभी अहंकार नही करना चाहिए, अंहकार ही मनुष्य को विनाश की ओर ले जाता है। भगवान का स्मरण करो सभी संकट हर देंगे, जीवन सुखमयी हो जाएगा। यह प्रवचन सुन भक्तगण भाव विभोर हो गये। इस दौरान आचार्य ने कथाओं का भी वर्णन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने से धर्म के प्रति जागरूकता पैदा होती है
Nice kavrej
Nice kavrej