जन कल्याण सेवा समिति द्वारा हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

in #firozabad2 years ago

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था जन कल्याण सेवा समिति द्वारा एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन ब्लूमिंग बडृस सीनियर सैकन्डरी स्कूल में किया गया।

इस कार्यक्रम का उदृघाटन समिति के संरक्षकों द्वारा माॅ सरस्वती एंव भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्जलित कर किया गया। जिसमें 65 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समिति द्वारा वाटर कलर आदि बच्चो को दिये गये। प्रतियोगिता का विषय समिति द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिये रखा गया। जिसमें प्रथम पुरूस्कार पीयूष कुशवाह को साइकिल, द्वितीय सताक्षी बसंल को स्मार्ट वाॅच और तृतीय शैलजा सिंह को ब्लूटूथ ईयर बडृस भेंट स्वरूप दिये गये। समिति के सचिव राजेश अग्रवाल ने पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुये कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिये। जिससे बच्चों को पर्यावरण के सम्बन्ध में जानकारी हो सके। कार्यक्रम का सफल संचालन राज पचोरी ने किया। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक अतीश राठौर, ठा अश्वनी ंिसंह, संजीव अग्रवाल, रमेश चन्द्र अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, सुरेश चन्द्र अग्रवाल, डाॅ संजीव माथुर एंव संस्था के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शोभित अग्रवाल एंव सदस्य मनु, सुनील, अंकुर, विपुल, अवनीश, हर्ष, पुनीत, नितिन, मोहित, आकाश, दिनेश, शैलेन्द्र, शाश्वत आदि उपस्थित रहे।

IMG_20220603_212323.jpgIMG_20220605_174635.jpg