यमुना में नहाने गया किशोर डूबा मदद से सर्च अभियान चला ।

in #firozabad2 years ago

फ़िरोज़ाबाद के टूंडलाIMG-20220518-WA0020.jpg थाना नगला सिंघी क्षेत्र में यमुना में नहाने गया मासूम डूब गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ग्रामीणों की मदद से सर्च अभियान चला रही है।
नगला सिंघी क्षेत्र के घुरुकुआ निवासी सात वर्षीय देवीचरन पुत्र छोटेलाल बुधवार सुबह यमुना में नहाने के लिए गया था। बताया जाता है कि उसके साथ उसके कुछ दोस्त भी थे। नहाते समय वह गहराई में चला गया और डूब गया। उसके साथ नहा रहे बच्चों ने शोर मचा दिया, लेकिन आसपास उस समय कोई नहीं था। बच्चों ने छोटेलाल को घर पहुंचकर देवीचरन के डूबने की जानकारी दी। बेटे के यमुना में डूबने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। यमुना के घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर नगला सिंघी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। गांव के कुछ गोताखोर भी यमुना में उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन बच्चे का अभी तक कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है।
बताया जाता है कि डूबने वाला बच्चा तीन भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। बेटे के यमुना में डूबने की खबर पाकर मां पुष्पा देवी का रो—रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि विगत कुछ दिनों से यमुना में एक मगरमच्छ भी नजर आ रहा था। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया है।