सौर मंडल के बाहर मौजूद हैं सुपर अर्थ, पृथ्वी से भी बेहतर हो सकता है जीवन, 8 अरब साल तक रहने लायक

in #solar2 years ago

Earth Like Exoplanet: सौर मंडल में पृथ्वी की तरह के कई ग्रह हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि ये संभव है कि कई ग्रहों पर जीवन धरती से ज्यादा बेहतर तरीके से पनप सकता है। शोधकर्ताओं ने लगभग 5000 ग्रहों पर रिसर्च किया है। इस शोध से पता चला है कि इन ग्रहों पर 8 अरब साल तक रहने योग्य स्थिति रहेगी।
वॉशिंगटन: हमारे सौर मंडल के बाहर पृथ्वी जैसा ही कई ग्रह हैं। नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि ये सुपर अर्थ हाइड्रोजन या हीलियम से भरपूर हैं जो हमारे रहने के लिए पृथ्वी से भी बेहतर हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि ये एक्सोप्लैनेट (सौर मंडल के बाहर के ग्रह) चट्टानी सतह वाले हैं। शोध में पाया गया कि हाइड्रोजन और हीलियम से इन ग्रहों का वायुमंडल भरा है और इसकी सतह उतनी गर्म होगी जहां पानी अपने तरल रूप में रहे।IMG_20220629_103800.jpg