जनपद एटा के अलीगंज में अधिवक्ताओं बौद्ध अनुयायियों ने धूमधाम से निकाली धम्म यात्रा*

in #reporter2 years ago

बौद्ध अनुयायियों ने धूमधाम से निकाली धम्म यात्रा

45 झाकियों की मनमोहकता के साथ जमकर हुई पुष्प वर्षा

तथागत भगवान बौद्ध के बताए मार्गो व संदेशों से कराया रूबरू

जगह-जगह स्टॉल लगाकर बौद्ध अनुयायियों ने की सेवा

अलीगंज। दुनिया को शांति का संदेश देने वाले भगवान गौतम बुद्ध का त्रिविध पावन पर्व को धूमधाम से मनाया गया। कोविड काल के बाद इस पर्व पर हर्षो उल्लास के साथ धम्म यात्रा निकाली गई। यह धम्म यात्रा अलीगंज क्षेत्र भर में निकली और बौद्ध धर्म के साथ उनके शांति के संदेश गूंजते सुनाई दिए। इस दौरान सभी ने तथागत भगवान बौद्ध के बताए मार्गो व संदेशों से सभी को रूबरू कराया और उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित भी किया।

त्रिविध पावनी वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष में बौद्ध विकास समिति अलीगंज एवं सहयोगी बुद्ध समितियों द्वारा धम्म यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक पटियाली ममतेश शाक्य ने भगवान बौद्ध की प्रतिमा व संविधान शिल्पीकर्ता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पंचशील ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया। भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा को रथ पर रखकर अनुयायी बुद्ध शरणम् गच्छामि की मंगल धुन के साथ चल रहे थे। धम्म यात्रा अगोनापुर गेट से प्रारंभ हुई। जिसमें तथागत बुद्ध की 45 झांकियों के साथ भंते उपासक-उपासिकाएं भगवान बुद्ध के संदेशों का पाठ करते हुए चल रहे थे। धम्म यात्रा गांधी चौराहे से होती हुई डाकबंगला से गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, नगला पड़ाव से मेन मार्केट होती हुई किला रोड बीपी सिंह डिग्री कॉलेज पर सभा के उपरांत संपन्न हुई। धम्म यात्रा में भगवान बौद्ध के अनुयायियों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर जैसे पानी के पाउच, बोतल, समोसे, फल, खीर, व अनेकों तरह के स्टाल लगाए गए। वही भगवान बौद्ध के अनुयायियों ने पुष्प वर्षा कर वातावरण को खुशनुमा कर दिया। झांकियों की मनमोहकता व पंचशील पाठ ने सभी बौद्ध के अनुयायियों का मन स्वच्छ व आत्मशील कर दिया। भगवान तथागत बुद्ध विश्व भर में एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने पूर्णिमा के दिन जन्म लिया। पूर्णिमा के दिन ही ज्ञान की प्राप्ति हुई और पूर्णिमा के दिन ही अपने शरीर को त्याग दिया था। बौद्ध अनुयाई बौद्ध पूर्णिमा को त्रिपावन पावन पर्व के रूप में मनाते हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक, पटियाली ममतेश शाक्य, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर की पुत्र सूरज सिंह राठौर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा. अशोक स्तन शाक्य, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बृजेश कुमार गुप्ता 'राजू', सत्यमान सिंह शाक्य उर्फ सत्तन भईया डा. नवल किशोर शाक्य, अध्यक्ष लोकपाल सिंह शाक्य, उपाध्यक्ष सुभाष शाक्य, महासचिव कन्हैया लाल शाक्य, सहसचिव योगेन्द्र शाक्य, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह शाक्य, संगठन सचित राजेन्द्र सिंह शाक्य, लेखा निरीक्षक सुशील शाक्य, मीडिया प्रभारी विवेक रतन शाक्य, प्रचार सचिव जगदीश बाबू शाक्य के अलावा सदस्यगण सत्यपाल शाक्य, कौशलेन्द्र रतन शाक्य, अखलेश शाक्य,अरविंद शाक्य, राजबहादुर, अरुण शाक्य, विशेष शाक्य, मेघ सिंह, टीटू शाक्य, वासुदेव सिंह, विजयकांत सिंह शाक्य एवं समस्त सहयोगी गण व बौद्ध अनुयायी उपस्थित रहे।