पुर्व मुख्यमंत्री राजे पहुंची म्याला गांव में आयोजित भागवत कथा में

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जगह जगह स्वागत , कथा की हुई पुर्णाहुति !

डूँगरपुर
आसपुर विधानसभा विधायक गोपीचंद मीणा के सानिध्य में उत्तम स्वामी के मुखारविंद से म्याला गांव में आयोजित श्री मद भागवत कथा के सातवें दिन गुरुवार को पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भागवत कथा में शिरकत की।श्रीफल हवन के साथ कथा की पुर्णाहुति हुई।

वसुंधरा राजे सिंधिया का म्याला पहुंचने के दौरान साबला मावजी चौराहे पर भाजपा मंडल बेणेश्वर के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तो वहीं राजस्थान में हरा भरा एक बार फिर वसुंधरा के नारे लगाएं। कथा में पहुंचने पर कथा के मुख्य यजमान आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने स्वागत किया। बाद वसुंधरा राजे ने ख्याति प्राप्त कथावाचक उत्तम स्वामी का आशीर्वाद लिया व व्यासपीठ की पुजा की। सातवें दिन की कथा मे उत्तम स्वामी महाराज ने कथा के अंतिम दिन सुदामा कृष्ण मित्रता की सचित्र व्याख्या की। अरे द्वार पालो कन्हैयालाल से कह दो जैसे भजनों पर भक्त खुब थिरके। बाद श्री फल हवन के साथ कथा की पुर्णाहुति हुई। कार्यक्रम में बेणेश्वर पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज, सांसद कनकमल कटारा, पुर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह, सांसद अर्जुन , अशोक परनामी आदि का आतिथ्य रहा।

धर्म सभा को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि, उत्तम स्वामी महाराज ने कथा के माध्यम से हमें भगवान के निकट पहुंचाया है और कहा कि संतों के आशीर्वाद हमे ताकत मिलती है। अपनी जीत के लिए आश्वस्त रहो भगवान भरोसे छोड़ दो। इस क्षेत्र के लोगों एक रहना होगा भगवान आपको फायदा देगा, अपने क्षेत्र में लोगों को सहयोग की भावना से कार्य करना है। आप सभी का प्यार ही मेरी सबसे बड़ी पुंजी है आरती के बाद के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

यह रहे मौजूद :

इस मौके पर जिला कलेक्टर एल एम मंत्री, एसपी कुंदन कांवरिया, एडीएम हेमेंद्र नागर, निठाउवा थानाधिकारी भेमजी गरासिया, साबला थानाधिकारी रिजवान खान , साबला उपखण्ड अधिकारी, साबला तहसीलदार योगेन्द्र दास वैष्णव, नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह, आसपुर उपखंड अधिकारी सुनील झिंगोनिया , तहसीलदार उज्जवल जैन , साबला बिडिओ मनहर बिश्नोई
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या, पुर्व जिला अध्यक्ष वेलजी पाटीदार, इंद्रवीर सिंह चौहान, आसपुर मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह फतेहपुरा, पूंजपुर मंडल अध्यक्ष दुर्जानसिंह पंवार , बेणेश्वर मंडल अध्यक्ष खुमान सिंह पंवार,चेतन पाटीदार, अशोक कलाल, जयेश सेवक साबला आदि सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं हजारों श्रोता मौजूद रहे।
IMG-20230413-WA0000.jpg