बेटियां पहुंची पुलिस उप अधीक्षक के पास मार्गदर्शन लेने

in #rawla2 years ago

क्षेत्र में बना सिविल सेवा के प्रति रुझान

बेटियां पहुंची पुलिस उप अधीक्षक के पास मार्गदर्शन लेने

रावला /घड़साना.उपखण्ड के सबसे पुराने एच. के. एम. महाविद्यालय एवं रावला क्षेत्र से कुछ छात्र छात्राएं सिविल सेवा का मार्गदर्शन लेने शुक्रवार को अनूपगढ़ पुलिस उप अधीक्षक जयदेव सिहाग के पास पहुंची। ज्ञात रहे कि कस्बे के इस महाविद्यालय का एक छात्र अनिल माहेश्वरी का विगत वर्ष आरपीएस में चयन हुआ था तो वहीं विगत वर्षों में सेंकड़ों छात्र छात्राएं एस आई, बैंक मैनेजर, विकास अधिकारी जैसे बड़े पदों पर पहुंचे हैं। लगभग 90% अंक हासिल करने वाले एवं सिविल सेवा की तैयारी करने वाले लगभग आधा दर्जन छात्र छात्राएं मोटिवेशन हेतु पहुंचे। ग्रामीण छात्राओं में सुमन राजपूत, निशा बिश्नोई, मनीषा राम दासिया, पुनीत बिश्नोई,अमनदीप कौर ने बताया कि वो रोजाना सिविल सेवा के लिए दस से पंद्रह घंटा नियमित अध्ययन कर रही हैं। वहीं उप अधीक्षक सिहाग ने जानकारी देते हुए कहा कि घड़साना से आये हुए छात्र छात्राओं में सिविल सेवा एवं पुलिस सेवा के प्रति पर्याप्त मात्रा में उत्सुकता देखने को मिली। उन्होंने बताया कि जिस रफ्तार व योजनाबद्द, नियमित तरीके से यदि ये छात्राएं तैयारी करती रही तो सिविल सेवा में चयन होना इतना ज्यादा चुनौती पूर्ण भी नहीं है। सिहाग ने बताया कि दृढ़ निश्चय एवं सकारात्मक मानसिकता से सफलता सम्भव है। विद्यार्थियों के साथ गए प्राचार्य डॉ. आरजी शर्मा ने बताया कि लोक डाउन के बाद स्टूडेंट्स में सिविल सेवा के प्रति ज्यादा रुझान होने लगा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के पिछले 25 वर्षों से कहीं ज्यादा, विगत दो तीन वर्ष से विद्यार्थियों में सिविल सेवा के प्रति उत्सुकता अधिक देखने को मिल रही है।IMG-20221203-WA0004.jpg

Sort:  

शिक्षा से समाज मे समानता आती है। देश के विकास के लिए सभी आगे आना चाहिए।