27 करोड़ की लागत से बनने वाले बेणेश्वरधाम दौलपुरा एनिकट का हुआ शिलान्यास

बेणेश्वर पीठाधीश्वर के सानिध्य व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आतिथ्य में हुआ शिलान्यास !

डूँगरपुर जिले के आसपुर जन जन की आस्था का केंद्र बेणेश्वरधाम-दौलपुरा एनिकट का शिलान्यास गुरुवार को नवाटापरा गांव के निकट बह रही नदियों के तट पर हुआ। धाम के समीपवर्ती नवाटापरा के निकट करीब 27 करोड़ की लागत से बनने वाले दौलपुरा एनीकट का भूमिपूजन व शिलान्यास गुरूवार को बेणेश्वर पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज के सानिध्य में , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी रहे तो वहीं जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्यपालन मंत्री लालचंद कटारिया, युवा व खेल मंत्रालय अशोक चांदना, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, क्षेेत्रीय विधायक गोपीचंद मीणा, कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश खोडनिया ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह के आतिथ्य में मुख्य पंडित हिमांशु पंड्या के मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास हुआ। मंत्रियों के धाम पर पहुंचते ही बेणेश्वर पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज व स्थानीय कार्यकर्ताओं, माव भक्तों ने हेलीपेड पहुंचकर फुल मालाओं, पगडी आदि से अतिथियों का स्वागत किया‌।इसी बीच राजस्थान विधानसभा सभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि, बेणेश्वर धाम का बड़ा महत्व है इस महत्व को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेणेश्वर धाम के विकास के लिए अच्छा बजट दिया है। साथ ही जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि, यहां पर लिफ्ट से सिंचाई की जाएगी और घाट निर्माण की सौगात भी देंगे। कहा कि वर्तमान मे राजस्थान सरकार द्वारा पेश बजट ने हर क्षेत्र को नई सौगात दी है। तो वहीं
आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहा कि, यहां की जनता को एनिकट का लाभ सालो साल तक मिलता रहेगा। इसी बीच युवा व खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि, सौभाग्य की बात हे कि यह कोई एनिकट नही मिनी डेम बन रहा। आसपास के कई गांवों में इस मिनी डेम से दशा और दिशा बदलेगी।

धाम के विकास के लिए राजस्थान सरकार का आभार : महंत

अंत मे बेणेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि, राजस्थान सरकार ने पुर्व में 132 करोड़ रूपए की घोषणा कर बेणेश्वर धाम को सौगात दी थी तो वहीं वर्तमान में भी 100 करोड़ की घोषणा कर बेणेश्वर धाम के विकास के लिए की है। इस कार्य को जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने काफी पैरवी की है सभी माव भक्तों व मेरी तरफ से मालवीया एवं राजस्थान सरकार को धन्यवाद देता हूं। इस अवसर पर जिला कलेक्टर एल एन मंत्री, एसपी कुंदन कांवरिया, डिप्टी कमल कुमार, साबला थानाधिकारी रिजवान खान, करणसिंह चौहान, सुशील जैन आसपुर सहित माव भक्त व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
IMG-20230406-WA0057.jpg